#हरदोई:- कछौना - एचसीएल फाउंडेशन का स्पोर्ट्स फार चेंज प्रतियोगिता पर कछौना की एकतरफा जीत#
#हरदोई:- कछौना - एचसीएल फाउंडेशन का स्पोर्ट्स फार चेंज प्रतियोगिता पर कछौना की एकतरफा जीत#
#हरदोई:- कछौना - एचसीएल फाउंडेशन का स्पोर्ट्स फार चेंज प्रतियोगिता पर कछौना की एकतरफा जीत#
#हरदोई:- कछौना - एचसीएल के स्पोर्ट्स फॉर चेंज की जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम हरदोई में जिला व्यायाम शिक्षिका शिमला सिंह और एचसीएल के मानवेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। इसमें छः खेलों- ऊंची कूद, लंबी कूद, शतरंज, कैरम, बाल थ्रो व रग्बी की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रग्बी का आयोजन पहली बार बेसिक में हुआ है। छः खेलों के कुल 11 ईवेंट्स में 9 में कछौना विजेता रहा। केवल माधोगंज के इसरापुर की टीम कछौना को टक्कर दे पाया। उसने रग्बी और बाल थ्रो में जीत दर्ज करी। शेष 18 ब्लॉक मेडल के लिए तरसते रहे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने ओवर आल चैम्पियन ब्लॉक कछौना व ओवर आल खिलाड़ी उप्रावि लोनहारा, कछौना की साबरीन को पुरस्कार देकर सम्मानित किया#
#अन्य सभी खिलाड़ियों को खंड शिक्षा अधिकारी मनोज बोस के द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक वर्ग में आशुतोष, आकाश, हंसराज, देवेश, पूजा, मेहताब एवं एचसीएल फ़ाउंडेशन के निर्णायक मंडल ने प्रमुख भूमिका निभाई। टीम मैनेजर एवं व्यायाम शिक्षकों में आशीष मिश्र, विजेंद्र विक्रम, रामजी मिश्र, विकास द्विवेदी,अरविंद कुमार, शैलेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, आलोक गुप्ता, आदर्श पटेल आदि की मौजूदगी में सभी प्रतियोगितायें अच्छे से सम्पन्न हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने एचसीएल फ़ाउंडेशन के द्वारा सफल आयोजन की प्रसंशा की#
#अब इन छः इवेंट्स के साथ साथ 34 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता नोयडा में होगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जुलाई 2022 में नागपुर, महाराष्ट्र में होगी#
खोज जारी है.247 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments