#हरदोई:- समय रहते नाला/नालियों की सफाई कराने व अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश#
#हरदोई:- समय रहते नाला/नालियों की सफाई कराने व अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश#
#हरदोई : जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया है कि प्रभारी मंत्री द्वारा अपने जनपद भ्रमण के समय विभिन्न निर्देश दिये गये है। नगर निकायों में दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे अस्थाई अतिक्रमण करके सामान लगा दिया जाता है। यदि दुकानदारों द्वारा स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करके अतिक्रमण हटवाया जाय। अधिशासी अधिकारी दुकानों के आगे पेंट से लाइन डलवा दें तथा दुकानदारों को निर्देशित कर दिया जाय वाहनों को फुटपाथ पर इधर-उधर दुकान के आगे न खड़े किये जाये तथा लाइन से आगे अतिक्रमण पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाय। नगर निकायों में नाला व नालियों पर दुकानदारों द्वारा अस्थाई अतिक्रमण करके पत्थर डालकर पाट लिया जाता है, जिसके कारण वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। समय रहते नाला/नालियों की सफाई कराते हुये अतिक्रमण मुक्त करा लिया जाय। साथ ही नाला/नालियों में पुनः कूडा पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जाय। नगर निकायों में वार्डवार निगरानी समिति पूर्व से गठित है। निगरानी समितियों को पुनः संचालित करते हुये साफ-सफाई हेतु जन-सामान्य को जागरूक करते हुये उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाय। प्रत्येक दिवस वार्ड में सफाई करवाकर कूड़ा हटाने के बाद वीडियो बना लिया जाए और उसके 01 घण्टे बाद पुनः वार्ड में जांच कर जिस दुकान आदि के आगे गंदगी पाई जाती है उन पर जुर्माना लगाया जाए। डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य प्रत्येक दिवस सुनिश्चत किया जाए। डोर टू डोर एम0आर0एफ0 सेण्टरों का निर्माण अगले एक माह में पूर्ण कर उसका उपयोग शुरू कर दिया जाए तथा किसी भी निकाय क्षेत्र में सड़क के किनारे कूड़ा ना डम्प किया जाए। नगर क्षेत्र में सुअर पालको को नगर क्षेत्र के बाहर करने के सम्बन्ध में नियमानुसार नोटिस आदि देकर प्रभावी कार्यवाही की जाय। नगर क्षेत्र में काफी संख्या में दूध डेयरी संचालित है, जिन्हें नगर क्षेत्र से बाहर करने हेतु समय-समय पर अभियान चलाया गया है। शासन द्वारा साफ-सफाई के दृष्टिगत इन्हें नगर क्षेत्र से बाहर करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये है। इन निर्देशों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। नगर निकायों में खुला घूम रहे गौवंशों को अविलम्ब पकडवाकर कान्हा गौशाला तथा निकट की गौशालाओं में भेजा जाय। नगर क्षेत्र में स्ट्रीट वेण्डरों की सूची बनाकर उन्हें सुव्यवस्थित ढंग से सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाकर रोजगार/व्यवसाय हेतु प्रेरित किया जाय।प्रभारी मंत्री जी द्वारा यह भी अपेक्षा की गयी है कि नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने हेतु जन-सामान्य को साफ-सफाई रखने हेतु जागरूक करते हुये लाउडस्पीकर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments