#हरदोई:- जन चौपाल का उद्देश्य आम जन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना हैः- उप जिलाधिकारी#


#हरदोई:- जन चौपाल का उद्देश्य आम जन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना हैः- उप जिलाधिकारी#


#हरदोई:- जन चौपाल का उद्देश्य आम जन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना हैः- उप जिलाधिकारी#

#हरदोई:- बिलग्राम - उप जिलाधिकारी बिलग्राम राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने बताया है कि शासन की मंशानुसार रूदामऊ की चौपाल मे जनता से संवाद करते हुये उनकी समस्याओं को सुना गया तथा शासन द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताया गया। उन्होंने सभी लोगों से कहा कि प्रशासन ने आप सभी के लिए अनेकों योजनाए चलायी है। यदि आप मे से किसी को भी कोई असुविधा है तो जन चौपाल के माध्यम से हमे अवगत करा सकते है। शासन ने इसी उद्देश्य से जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया है। आज ग्राम रूदामऊ विकास खण्ड थाना माधौगंज तहसील बिलग्राम कीे जन चौपाल मे क्षेत्राधिकारी बिलग्राम, बीडीओ माधौगंज, एमओआइसी माधौगंज, पशु चिकित्सा अधिकारी माधौगंज तथा स्थानीय ग्र्राम विकास अधिकारी, राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहें। यहां पर वरासत अभियान मे गत वर्ष मे 39 वरासते दर्ज की गई है। सार्वजनिक सम्पति सुरक्षित की गई। खलिहान, खाद के गड्ढ़े खेल के मैदान आदि पर अतिक्रमण पाया गया। इस अस्थाई अतिक्रमण को तत्काल हटवाया गया। स्थाई अतिक्रमण के विरूद्व 115 (सी) की कार्यवाही प्रस्तावित की गयी है। वृद्वावस्था पेशन के 70 लाभार्थी, विधवा पेशन के 153 तथा विकलांग के 22 लाभार्थी है। ग्राम मे कुल 62 हैण्डपम्प लगे है जिनमे से एक गन्दा पानी दे रहा है इसे सही कराने के लिए बीडीओे माधौगंज को निर्देशित किया गया। ग्राम मे एक कोटे की दुकान है जिसमे पात्र ग्रहथी के 699 कार्ड होल्डर है। अन्त्योदय योजना के 115 कार्ड धारक है। कुल 814 कार्डो पर 3577 यूनिट दर्ज है। उप जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की चौपालों का आयोजन अलग-अलग स्थानों पर किया जायेगा#

खोज जारी है न्यूज चैनल हिन्दी दैनिक समाचार की खास रिपोर्ट...

No comments