Breaking News

#हरदोई:- सवायजपुर - खाली कराई गई भूमि पर स्थाई गोशाला का निर्माण होगा#



#हरदोई:- सवायजपुर - खाली कराई गई भूमि पर स्थाई गोशाला का निर्माण होगा#

#हरदोई:- सवायजपुर - उपजिलाधिकारी सवायजपुर राकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की मंशानुरूप जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशानुसार शोमवार को ग्राम पूरा फराज की गाटा संख्या 19 व 24 के अंतर्गत पशुचर की भूमि को खाली कराया गया। कब्जा खाली कराने की कार्रवाई राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। लोनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इस भूमि पर पैमाइश कराकर मेड बंधवा दी गयी है। भूमि पर कब्जा लेने के बाद भूमि ग्राम प्रधान बरवन के सुपुर्द कर दी गयी है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि इस खाली कराई गई भूमि पर स्थाई गोशाला का निर्माण कराया जाएगा जिसमे काफी संख्या में निराश्रित गोवंशों को संरक्षित किया जा सकेगा। इससे किसानों को राहत मिलेगी। कब्जा हटाने के दौरान थाना प्रभारी लोनार  एवं ग्राम प्रधान बरवन आदि मौजूद रहे#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments