#हरदोई:- भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार लगातार अनुसूचित जाति के उत्थान की दिशा में प्रयासरत हैः-डॉ0 लालजी प्रसाद निर्मल#

#हरदोई : आज अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष डॉ0 लालजी प्रसाद निर्मल ने पी0डब्ल्यू0डी0 गेस्ट हाउस में निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनओं की समीक्षा बैठक की जिसमे उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि नियमानुसार अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाये। इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष द्वारा टेलरिंग शाप योजनान्तर्गत 23 लाभार्थियों को सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। उन्होने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वः रोजगार योजना, नगरीय क्षेत्र दुकान निर्माण योजना, लाण्ड्री एवं ड्राई क्लीनिंग योजना, टेलरिंग शॉप योजना, आटा चक्की मशीन योजना, बैंकिंग करेस्पान्डेन्ट योजना तथा स्टेण्डअप इण्डिया योजना से अनुसूचित जाति के लोगो के जीवन में बेहतरी आयी है। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत जनपद हरदोई में अनुसूचित जाति बाहुल्य 362 गॉवों को आदर्श ग्राम बनाया जा रहा है। जिससे इन गॉवों में सड़क, बिजली, सोलर लाईट और पेयजल संसाधनों की व्यवस्था की जायेगी। मा0 अध्यक्ष ने अनुसूचित वर्ग के युवाओं से अपील की कि वह रोजगार और उद्यम के क्षेत्र में जगह बनाये। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार लगातार इसी दिशा में प्रयासरत है। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) श्रृद्धा पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments