Breaking News

#लखनऊ:- समाज जगाओ - लोकतंत्र बचाओ बचाओ अभियान पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी पूण्यतिथि 08 जुलाई से आरंभ – रामविजय सिंह यादव#


#लखनऊ:- समाज जगाओ - लोकतंत्र बचाओ बचाओ अभियान पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी पूण्यतिथि 08 जुलाई से आरंभ – रामविजय सिंह यादव#

#लखनऊ : समाजवादी जनता पार्टी ( चन्द्रशेखर) के पार्टी के वरिष्ठ नेता, मनोनीत राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रामविजय सिंह यादव की अध्यक्षता में उनके आवास / कैम्प कार्यालय निवास चांड़ीपुर पर एक आवश्यक बैठक हुई, जिसमें प्रदेश कार्यसमिति के बैठक लखनऊ से हिस्सा लेने के बाद आये प्रदेश सचिव ने बताया कि आगामी अगस्त माह में राष्ट्रीय सम्मेलन करने पर विचार हुआ तथा 2024 के लोकसभा के चुनाव के तैयारी पर भी चर्चा की गयी ,कि हमारे पार्टी की क्या भूमिका होगी इस पर सर्व सम्मत से विचार करने के लिए राष्ट्रीय कार्यसमिति को फैसला करने को कहा गया#
#श्री यादव ने बताया की अगामी समय में समाज जगाओ -लोकतंत्र बचाओ अभियान पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी की पुण्यतिथि 08 जुलाई 2022 से आरम्भ से करेगी, जिसके अन्तर्गत सामाजिक एकता, साम्प्रदायिक सद् भाव लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जायेगा सभी समाजवादी साथियों को पार्टी से जोड़ा जायेगा तथा पार्टी अपने विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी तथा सदस्यता अभियान भी अगामी समय में चलाने पर विचार किया गया प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव जी ने अपने साथियों को मजबूती के साथ पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचा कर जन विरोधी सरकार को हटाने के लिए कार्य करने को कहा है, जिससे जनता का कल्याण हो सके,जनता को महगाई से राहत मिल सके, सजपा प्रदेश सचिव ने बताया कि पार्टी अपने विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान को गति देने का काम करेगी, इसमें सभी साथियों का सहयोग अपेक्षित है, बैठक को निम्न लोगों ने सम्बोधित किया, प्रदेश महासचिव सीताराम पाण्डेय, प्रदेश सचिव व मनोनीत राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य रामविजय सिंह यादव, जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, अजय उपाध्याय, आकाश यादव, विमेलश यादव, अंकित शर्मा दिनबन्धु यादव, पुनीत यादव, सिन्टू यादव, संदीप यादव, शनी यादव आदि लोगो ने विचार व्यक्त किया संचालन आकाश यादव ने किया#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments