Breaking News

#हरदोई:- जनपद के चिन्हित 32 अमृत सरोवरों का भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू#


#हरदोई:- जनपद के चिन्हित 32 अमृत सरोवरों का भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू#


#हरदोई:- जनपद के चिन्हित 32 अमृत सरोवरों का भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू#

#हरदोई : मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने अवगत कराया है कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जनपद में 75 अमृत सरोवर निर्माण का लक्ष्य 15 अगस्त, 2023 तक दिया गया है, जिसके क्रम में जनपद में अब तक 83 अमृत सरोवरों का चयन कर लिया गया है।सांसद एवं विधायकगणों के कर कमलों द्वारा 32 अमृत सरोवरों का भूमि पूजन कराकर निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जा चुका है तथा शेष में डी०पी०आर० गठन की कार्यवाही चल रही है, जिन्हें एक सप्ताह में प्रारम्भ कराये जाने की कार्य योजना है।
अमृत सरोवरों के निर्माण हेतु ऐसे स्थलों का चयन किया गया है, जिनमें गांव की नालियों का गन्दा पानी न जाता हो तथा वर्षा का पानी पूर्ण रूप से आ सके, इसके लिए इनलेट की व्यवस्था के साथ ही इन्ट्री प्वाइन्ट पर आवश्यक स्क्रीन एवं सिल्ट चौम्पबर की व्यवस्था की जानी है तथा जिन सरोबरों में अधिक पानी आने की व्यवस्था है, वहाँ पर आऊटलेट की व्यवस्था की जायेगी। इसके साथ ही अमृत सरोवर के तटबन्धों पर वृक्षारोपण कराकर, उनके रख-रखाव, सुरक्षा व सिंचाई आदि की व्यवस्था की जायेगी। अमृत सरोवर के तट पर अथवा आस-पास मौके की स्थिति के अनुसार नीम, पीपल, जामुन, बरगद, सहजन, पाकड़ महुआ आदि के पेड़ लगाये जायेंगे। अमृत सरोवर में वर्ष पर्यन्त जल की व्यवस्था बनी रहे, इसकी व्यवस्था भी की जायेगी, परन्तु अमृत सरोवर को मुख्यतः वर्षा जल को संचित करके ही भरा जायेगा। अमृत सरोवर के पास झण्डा रोहण हेतु स्थायी व्यवस्था की जायेगी ताकि राष्ट्रीय पर्वाे के अवसर पर ग्राम पंचायतों के लोग झण्डा रोहण का कार्यक्रम आयोजित कर सकें।
अमृत सरोवर का न्यूनतम रकवा 01.00 एकड़ होगा और सरोवर के तटबंध पर आवश्यकतानुसार वाकिंग पथ विकसित किया जायेगा एवं उचित स्थानों पर बेंच भी स्थापित की जायेगी ताकि सुबह शाम सैर करने के लिए ग्रामीण इसका उपयोग कर सकें। अमृत सरोबर मे आवश्यक लंबाई में एवं उचित गइराई तक सीढ़ियों का निर्माण भी किया जायेगा।
अमृत सरोवर की प्रभावी साप्ताहिक मॉनीटरिंग जिलाधिकारी स्तर पर व दैनिक मॉनीटरिंग मुख्य विकास अधिकारी के स्तर पर की जाती है। इन अमृत सरोवरों के निर्माण से जहाँ वर्षा जल संचयन होने से भूजल स्तर में वृद्धि होगी वहीं स्थानीय स्तर पर जन-सामान्य को सुबह-शाम भ्रमण करने के लिए उपयुक्त स्थल उपलब्ध हो सकेगा#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments