#हरदोई:- बेनीगंज - स्थानीय पुलिस ने 34 गोवंशों के साथ एक कंटेनर को किया बरामद, कोतवाली बेनीगंज पुलिस के हाँथ लगी बड़ी सफलता#
#हरदोई:- बेनीगंज - स्थानीय पुलिस ने 34 गोवंशों के साथ एक कंटेनर को किया बरामद, कोतवाली बेनीगंज पुलिस के हाँथ लगी बड़ी सफलता#
#हरदोई : बेनीगंज - कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के अंतर्गत 34 गोवंशों को एक कंटेनर के साथ गिरफ्तार कर जीवित गोवंशों को बेनीगंज स्थित कान्हा गौशाला में भेजा गया। वहीं पर एक मृत गोवंश को पशु चिकित्साधिकारी को सौंपते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह जानकारी कस्बा इंचार्ज सत्य प्रकाश मिश्रा ने देते हुए बताया कि कंटेनर हरियाणा का है। जिसका कंटेनर नंबर एच आर 55 आर 9329 है। मुखबिर ने सूचना दिया कि थाना बघौली क्षेत्र से एक कंटेनर प्रताप नगर थाना क्षेत्र बेनीगंज की ओर सुबह करीब 9:00 बजे शुक्रवार को जा रहा है। वहीं पर स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उक्त कंटेनर को भूडहरिया-घनश्याम नगर गाँव के पास से कन्टेनर को बरामद कर लिया है।जबकि कंटेनर चालक व अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहे।परंतु उक्त वाहन कंटेनर के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।उक्त मामले की जानकारी मिलते ही कुछ नागरिकों ने स्थानीय पुलिस की प्रशंसा की कहा कि स्थानीय पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।जिससे कि प्रतीत होता है कि स्थानीय पुलिस सक्रिय है। वहीं पर अपराधियों में भय व्याप्त है#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments