#हरदोई:- सवायजपुर - विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह रानू द्वारा अमर जवान ज्योति स्मारक स्थल का भूमि पूजन एवं 4 अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों का उद्घाटन, सरकार गोवंशों के संरक्षण को लेकर पूरी तरह से गंभीर हैः- विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह रानू#

#हरदोई : सवायजपुर - उपजिलाधिकारी सवायजपुर राकेश सिंह ने बताया है कि निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने की शासन की मंशा के क्रम में आज विकासखंड हरपालपुर में विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू द्वारा अमर जवान ज्योति स्मारक स्थल का भूमि पूजन एवं 4 अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों परचोली, इकनौरा, अर्जुनपुर एवं श्यामपुर पंजा का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक ने कहा कि सरकार गोवंशों के संरक्षण को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। नयी गोशालाओं के निर्माण की प्रक्रिया भी चल रही है। गोसंरक्षण को लेकर उन्होंने जनता का सहयोग मांगा। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख हरपालपुर, खण्ड विकास अधिकारी हरपालपुर , खण्ड विकास अधिकारी सांडी , पुलिस क्षेत्राधिकारी हरपालपुर तथा ग्राम प्रधान, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments