#हरदोई:- ठेला/रेहडी/खोमचा एवं पटरी छोटे दुकानदारों के साथ बैठक की गयीः-वीपी सिंह#
#हरदोई:- ठेला/रेहडी/खोमचा एवं पटरी छोटे दुकानदारों के साथ बैठक की गयीः-वीपी सिंह#
#हरदोई : अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सण्डीला वीपी सिंह ने बताया है कि शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज नगर पालिका परिषद संडीला की ओर से उन्नाव रोड स्थित जनता कोल्ड स्टोर परिसर में अमर जय जवान चौक, बस अड्डा चौराहे के आसपास व बांगरमऊ उन्नाव रोड पर लगने वाले समस्त ठेला/रेहडी/खोमचा एवं पटरी छोटे दुकानदारों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समस्त ठेला एवं पटरी दुकानदारो को बस अमर जय जवान चौराहा से 100 मीटर तक नो वेंडिंग जोन से हटाकर आगे चिन्हित वेंडिंग जोन में ठेला लगाने हेतु निर्देशित किया गया। जिन लोगो ने अतिक्रमण अभी भी कर रखा है उनको चेतावनी दी गयी है कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें नही तो पालिका द्वारा हटाया जाएगा व जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस अवसर पर आनंद प्रकाश, संडीला सभासद शकील, राकेश गुप्ता बउआ, मोहन गुप्ता, चंद्र मोहन आहूजा, संजय गुप्ता, बबलू कुमार, गुड्डू सिंह अंगूरी एवं नगरपालिका का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments