Breaking News

#हरदोई:- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम गरीब कमजोर बच्चों के लिए वरदान#


#हरदोई:- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम गरीब कमजोर बच्चों के लिए वरदान#

#हरदोई : 25 बच्चों को वेरिफिकेशन के बाद इलाज हेतु भेजा जा रहा लखनऊ#

#हरदोई : भारत सरकार द्वारा गरीब कमजोर तबके के बच्चों के लिए चलाया जा रहा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम किसी वरदान से कम नहीं।आरबीएसके टीम के सफल प्रयासों से बड़ी संख्या में बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।इसी क्रम में आज दिनांक 29 जून 2022 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में पूर्व में चिन्हित 35 बच्चों में से 25 बच्चों का विनायक कॉस्मेटिक सेंटर लखनऊ से आए विशेष चिकित्सक दल द्वारा बेरा जांच किया गया।इस विनायक कॉस्मेटिक संस्था से आए हुए अनुज मिश्रा ऑडियोलॉजिस्ट एवं प्रेम नाथ ने बच्चों की गहन जांच की इस अवसर पर डॉ प्रशांत रंजन नोडल अधिकारी आरबीएसके तथा जिला प्रभारी आरबीएसके मोहम्मद शाहिद उपस्थित रहे। विभिन्न ब्लॉक से आए हुए चिकित्सक डॉ विनीत, डॉ प्रवीण, डॉक्टर वजीहा विक्रम, डॉ अभिषेक, श्रवण कुमार विवेक अनीता आदि उपस्थित रहे बच्चों को वेरिफिकेशन के बाद इलाज हेतु विनायक कॉस्मेटिक सेंटर लखनऊ रेफर किया जाएगा#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments