#हरदोई:- ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों ने स्टेडियम में किया पौधरोपण#
#हरदोई:- ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों ने स्टेडियम में किया पौधरोपण#
#हरदोई:- ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों ने स्टेडियम में किया पौधरोपण#
#हॉकी और दौड़ की हुई प्रतियोगिताएं विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत#
#हरदोई : जिले में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस बहुत ही धूमधाम से हॉकी हरदोई के द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनाया गया। खिलाड़ियों ने किया पौधरोपण व सफाई।
हॉकी हरदोई के द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को खेलो इंडिया हॉकी सेंटर के खिलाड़ियों व फुटबॉल के खिलाड़ियों के साथ अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। हॉकी हरदोई के द्वारा खिलाड़ियों के साथ मिलकर पहले वृक्षारोपण किया गया, जिसमें 11 पौधे लगाए गए। उसके बाद बालक वर्ग की 800 मीटर की दौड़ हुई। जिसमें प्रियांशु प्रथम, अभय द्वितीय और आर्यन तृतीय स्थान पर रहे, इसके बाद हॉकी व फुटबॉल के खिलाड़ियों ने स्वच्छ भारत की थीम पर पूरे स्टेडियम का ग्राउंड साफ किया। उसके बाद बालिका वर्ग खेलो इंडिया हॉकी सेंटर व हॉकी हरदोई के बीच हॉकी मैच खेला गया। जिसमें हॉकी हरदोई की टीम ने खेलो इंडिया हॉकी सेंटर को 3-1 से हरा दिया। विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को हॉकी हरदोई के सचिव व खेलो इंडिया हॉकी सेंटर के सदस्य गोपाल मिश्रा ने बैग देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अभिजीत प्रकाश, हॉकी कोच शशि राठौर , पूजा वर्मा, महताब अहमद, राकेश कुमार, तरुण शुक्ला अनुज सेठ आदि लोग मौजूद रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments