Breaking News

#हरदोई:- अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने लिया निर्माण कार्यो का जायजा#


#हरदोई:- अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने लिया निर्माण कार्यो का जायजा#

#हरदोई : अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कछौना पतसेनी रेणुका यादव ने बताया है कि आज नगर पंचायत कछौना पत्सेनी में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से गाजू तिराहे से रंजीत के मकान तक नाला निर्माण कार्य में गाजू तिराहे पर कराए जा रहे पुलिया निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ठेकेदार को कार्य मानक और गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय में पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही नागरिकों से अपील की कि आप लोग भी निर्माण कार्य में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्यालय को सूचित करने का करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन नगर पंचायत में कार्य की गुणवत्ता को लेकर अत्यंत गंभीर है। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments