Breaking News

#हरदोई:- अस्तित्व फाउंडेशन के समर कैंप का हुआ समापन, बच्चों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण#


#हरदोई:- अस्तित्व फाउंडेशन के समर कैंप का हुआ समापन, बच्चों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण#

#हरदोई : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा मंगली पुरवा स्थित कार्यालय पर चलाए जा रहे समर कैंप के तहत विशेष प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हुआ ।2 सप्ताह तक चले विशेष प्रशिक्षण शिविर के तहत बालिकाओं को स्वावलंबी बनाए जाने के लिए सिलाई पेंटिंग सॉफ्ट टॉय मेकिंग ब्यूटी पार्लर मेहंदी अचार बनाना तथा वेस्ट मटेरियल से क्रिएटिव चीजें बनाने आदि का प्रशिक्षण दिया गया समापन अवसर पर अध्यक्ष आराध्या पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट लीला पाठक भाजपा जिला महामंत्री महिला मोर्चा रीना गुप्ता ने बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।इस मौके पर अस्तित्व फाउंडेशन की अध्यक्ष रिचा गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता मीनाक्षी गुप्ता गीता गुप्ता पुष्पा गुप्ता किरण गुप्ता मंजू गुप्ता श्यामा गुप्ता व मुकेश गुप्ता ने सहयोग किया#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments