Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज - अमृत योग सप्ताह का किया गया शुभारंभ, योग से नौनिहालों का होगा विकास- खंड शिक्षा अधिकारी#


#हरदोई:- बेनीगंज - अमृत योग सप्ताह का किया गया शुभारंभ, योग से नौनिहालों का होगा विकास- खंड शिक्षा अधिकारी#


#हरदोई:- बेनीगंज - अमृत योग सप्ताह का किया गया शुभारंभ, योग से नौनिहालों का होगा विकास- खंड शिक्षा अधिकारी#

#हरदोई : बेनीगंज - विकासखंड कोथावां की ग्राम पंचायत बेनीगंज देहात के प्राथमिक विद्यालय महादेव पुरवा में 14 जून से 20 जून तक खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में अमृत योग सप्ताह मनाया जा रहा है।उक्त जानकारी योग शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने दी।
जानकारी के मुताबिक जिले के विकासखंड कोथावां की ग्राम पंचायत बेनीगंज देहात के प्राथमिक विद्यालय महादेव पुरवा प्रांगण में प्रातः कालीन की बेला में खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अमृत योग सप्ताह के क्रम में योग किया गया। जिसमें योग शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह तथा अनिल देव के द्वारा समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पुरुष एवं महिलाओं,बालक व बालिकाओं को योगाभ्यास कराकर निरोग्य रहने की कामना की। योगाभ्यास की कई गतिविधियों से मौजूद लोगों को गुर सिखाए गए।
वहीं पर अमृत योग सप्ताह दिवस में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रियासत अली, पंचायत मित्र दीपक अवस्थी,संकुल प्रभारी स्वदेश दीपक मिश्रा, उमेश चंद्र, अनूप कुमार, अशोक कुमार,सूर्य बक्स सिंह सहित आंगनवाड़ी कार्यकत्री रजनी देवी तथा रसोईया बालक एवं बालिकाओं तथा गांव के तमाम पुरुष महिलाएं उपस्थित रहे#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments