#हरदोई:- खंड शिक्षा अधिकारी संघ की कार्यकारिणी का हुआ अधिवेशन, प्रदेश कार्यकारिणी की मौजूदगी में हुआ अधिवेशन#
#हरदोई:- खंड शिक्षा अधिकारी संघ की कार्यकारिणी का हुआ अधिवेशन, प्रदेश कार्यकारिणी की मौजूदगी में हुआ अधिवेशन#
#हरदोई : सोमवार को उत्तर प्रदेश विद्यालय निरीक्षक संघ (खंड शिक्षाधिकारीसंघ) का अधिवेशन शहर के एक होटल में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रमेन्द्र शुक्ला, महासचिव वीरेंद्र कनौजिया, कोषाध्यक्ष दिनेश मौर्य, विधि मंत्री माधव त्रिपाठी एवं सुशील कनौजिया द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी की उपस्थिति में जनपद के सभी बीईओ के द्वारा जनपदीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, सर्वसम्मति से शिव सिंह को अध्यक्ष, पूजा सिंह को उपाध्यक्ष, अजीत सिंह को शाखा मंत्री, सिमी निगार को संयुक्त मंत्री, अशोक कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष तथा श्री संजीव कुमार को मीडिया प्रभारी निर्वाचित किया गया, नवगठित कार्यकारिणी द्वारा मांग की गई की रिजवी कमेटी की संस्तुतियों के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतनमान ग्रेड पे 5400 दिया जाए, खंड शिक्षा अधिकारियों का विभाग में प्रथम प्रवेशीय पद बनाया जाए। बीईओ कार्यालय में लिपिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का स्थाई पद सृजित करते हुए कार्यालय को किया जाए ,संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमेन्द्र शुक्ला द्वारा सभी सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि संगठन की प्रत्येक मांग को शासन स्तर पर पहुंचाया जा रहा है तथा शीघ्र ही शासन स्तर से इस पर अपेक्षित कार्यवाही की जाएगी#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments