Breaking News

#हरदोई:- नई मूल्याकंन सूची को प्रभावी किये जाने के सम्बन्ध मे हुई बैठक#


#हरदोई:- नई मूल्याकंन सूची को प्रभावी किये जाने के सम्बन्ध मे हुई बैठक#

#हरदोई : आज कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी की अध्यक्षता में उ0प्र0 स्टाम्प(सम्पत्ति का मूल्यांकन) नियमावली 1997 (यथा संशोधित) 2013 के नियम 04 (1) के अन्तर्गत अचल सम्पत्तियों के मूल्याकंन हेतु प्रभावी दर सूची को पुनरीक्षित कर नई मूल्याकंन सूची को प्रभावी किये जाने के सम्बन्ध मे बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि स्टाम्प रेट लिस्ट में संशोधन किया जाना है। सभी उप जिलाधिकारी व अधिशाषी अधिकारी अपने क्षेत्र के सभी गाटा का ब्यौरा उपलब्ध करा दें। लेखपालों के माध्यम से प्रचलित दरों के संबंध में एक फीडबैक ले लिया जाए। इस अवसर पर एआइजी, स्टाम्प, समस्त उप जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहें#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments