#हरदोई:- मरीज बंदियों की जांच कराकर दवा एवं फल आदि उपलब्ध करायें:- जिला जज#
#हरदोई:- मरीज बंदियों की जांच कराकर दवा एवं फल आदि उपलब्ध करायें:- जिला जज#
#बंदियों की भुगतान संबंधी समस्याओं का निस्तारण बैंकों के माध्यम से शीघ्र करायें:- सुरेन्द्र सिंह#
#हरदोई : मा0 जिला जज सुरेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी तथा सचिव प्राधिकरण अलका पाण्डेय के साथ जिला कारागार में पुरूष व महिला बंदियों के बैरक, पाकशाला तथा जेल अस्पताल का निरीक्षण किया तथा बंदियों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिला जज ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिये कि जेल की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें तथा बंदियों को मीनू के अनुसार समय पर गुणवत्ता परक नाश्ता व भोजन दिया जाये और मरीज बंदियों की जांच कराकर दवा एवं फल आदि उपलब्ध करायें। कुछ बंदियों ने बैंकों से भुगतान नहीं करने की समस्या बताये जाने पर जिला जज ने जिलाधिकारी से कहा कि बंदियों की भुगतान संबंधी समस्याओं का निस्तारण बैंक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए करायें। इस अवसर पर जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र, जेलर संजय कुमार सिंह तथा डिप्टी जेलर, डाक्टर आदि मौजूद रहें#
खोज जारी है न्यूज चैनल हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments