#हरदोई:- पिहानी - डग्गामार वाहन दे रहे दुर्घटनाओं को दावत#
#हरदोई:- पिहानी - डग्गामार वाहन दे रहे दुर्घटनाओं को दावत#
#हरदोई : पिहानी - नगर में डग्गामार वाहनों की भरमार है जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को भी अपनी जान की जोखिम उठाकर स्कूल जाना पड़ता है वहीं दूसरी ओर गांव से आने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । लोगों का कहना था कि नगर में डग्गामार वाहनों की भरमार है जो जहां चाहता है आड़े तिरछे वाहन खड़ा कर देता है। आलम यह है कि बगैर लाइसेंस के नाबालिक बच्चे तक ऑटो रिक्शा पर फर्राटा भर रहे हैं। कस्बे के लोगों का कहना था कि ऑटो रिक्शा की स्पीड देखकर लोग घबरा जाते है इन डग्गामार वाहनों से लोगों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।जिम्मेदार अनजान हैं वही नगर पालिका प्रशासन अपनी पीठ अपने आप थपथपा रहा है अतिक्रमण के नाम पर केवल कागजों पर खानापूर्ति हो रही है डग्गामार वाहन मेन चौराहे पर रोड के दोनों तरफ खड़े हो जाते हैं जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments