Breaking News

#हरदोई:- योग से शरीर रहता है निरोग: सुधा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर चल रही तैयारियां#


#हरदोई:- योग से शरीर रहता है निरोग: सुधा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर चल रही तैयारियां#

#हरदोई:- बावन - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जिले में जोरों से चल रही है, योग दिवस को लेकर जिले के प्रत्येक विद्यालय में योग प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को योगाभ्यास कराया जा रहा है, उन्हें योगाभ्यास और प्राणायाम से मिलने वाले होने वाले लाभ के बारे में भी बताया जा रहा है।
गौरतलब हो कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर शासन के निर्देश पर 14 जून से 21 जून तक प्रत्येक विद्यालय में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत योग शिक्षकों द्वारा छात्र छात्राओं को योग व प्राणायाम कराया जा रहा है, बच्चों के साथ साथ विद्यालय का स्टाफ व रसोइयो  ने भी योगाभ्यास व प्राणायाम कराया किया ,  बावन  ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मूसेपुर में बच्चों को योगाभ्यास व प्राणायाम कराया गया, योग प्रशिक्षक विवेक त्रिवेदी   ने बच्चों को सूर्य नमस्कार, वृक्षासन ,ताड़ासन, अर्ध चक्रासन,वायुयानासन, पादहस्तासन, वज्रासन, शशांकासन, उष्ट्रासन , भुजंगासन ,धनुरासन, अर्धहलासन, ध्यानमुद्रासन, सुखासन ,कपालभाति ,अनुलोम-विलोम ,भ्रामरी प्राणायाम कराएं ,विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुधा हलवाई ने कहा कि योगाभ्यास व प्राणायाम सभी को नित्य करना चाहिए, इससे शरीर स्वस्थ व निरोग रहता है , विद्यालय के सहायक अध्यापक अनिरुद्ध द्विवेदी ने कहा कि बच्चे हो या बड़े सभी को योगाभ्यास व प्राणायाम करना चाहिए, इससे हमारा शरीर निरोग रहता है, विद्यालय की शिक्षा मित्र करुणा देवी ने सभी बच्चों के प्रयास की सराहना की#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments