#हरदोई:- बेनीगंज - बकरी चराने गये बालक का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शव#
#हरदोई:- बेनीगंज - बकरी चराने गये बालक का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शव#
#हरदोई:- बेनीगंज - कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के अंतर्गत बकरी चराने गया एक बालक का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से शव लटकता मिला। सूचना पाकर वहीं पर परिजनों में मचा कोहराम मच गया । परिजनों के सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ऊगपुर गांव निवासी पवन पुत्र प्रमोद उम्र 11 वर्ष शनिवार को सुबह लगभग 9:00 बजे अपने घर से बकरी चराने के लिए 200 मीटर दूर दक्षिण की दिशा की तरफ गया हुआ था।साथियों ने उसे परिजनों को सूचना दी।घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर भेजा है। पांच भाइयों बहनों में मृतक सबसे बड़ा था। गांव के प्राथमिक विद्यालय कक्षा 5 का छात्र था।दादी कलावती माता सरोजनी का रो रो कर बुरा हाल है#
#फिलहाल समाचार के लिखे जाने तक परिजनों ने किसी पर कोई भी आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया है।परंतु कुछ ग्रामीणों की मानें तो बालक की हत्या पर संदेह जता रहे हैं। वहीं पर स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments