#हरदोई:- पिहानी - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सांसद एवं विधायक ने भी किया योग#
#हरदोई:- पिहानी - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सांसद एवं विधायक ने भी किया योग#
#हरदोई : पिहानी - क्षेत्र के संतरहा ग्राम स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई,विधायक श्याम प्रकाश ब्लाक प्रमुख कुशी बाजपेई के साथ सैकड़ों लोगों ने योग कर योग दिवस को सफल बनाया। योग टीचर प्रदीप कुमार ने योग के माध्यम से लोगो को निरोगी जीवन जीने के टिप्स बताए।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर करीमनगर ग्राम पंचायत संतरहा गांव स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में ब्लाक प्रमुख कुशी बाजपेई के सौजन्य से योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई ने अनेक प्रकार से योगासन कर लोगो को योग की उपलब्धियां बताई। विधायक श्यामप्रकाश ने सभी से अपील करते हुए कहा की सभी को योग प्रतिदिन करना चाहिए अगर स्वस्थ जीवन जीना है तो रोज योग करे रोज योग दिवस मनाए। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा,विपिन मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह, भाजपा युवा नगर अध्यक्ष सेठ अरुण गुप्ता, मोनू मिश्रा, नवनीत बाजपेई,सोनू मिश्रा,सोनू सिंह,दुर्गेश पांडेय,अखिलेश बाजपेई आदि लोग मौजूद रहे/ बोले सांसद और विधायक#
#विपक्ष लोगो को गुमराह करने का काम कर रही है - डाक्टर अशोक बाजपेई#
पत्रकारों से प्रेस वार्ता के दौरान अग्निपथ योजना को लेकर पूछे गए सवाल में राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई ने कहा कि अग्निपथ योजना में युवाओं का भविष्य उज्ज्वल है लेकिन विपक्ष यूवाओ को भड़का कर गुमराह कर रहा है,जो यूवाओ के लिए घातक है। भाजपा सरकार यूवाओ के भविष्य को लेकर हमेशा कुछ न कुछ करती रहती है। उसकी इसी नीति के तहत यह योजना लाई गई है। चार साल युवा अग्निवीर बनने के बाद जब शेष 75 प्रतिशत युवा बाहर आएंगे तो उसे राज्य सरकार या केंद्र सरकार की अनेक नौकरियों में छूट मिलेंगी जिससे वह अपना आगे का भविष्य संवार सकता है। देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी होती है कि वह अपने देश के लिए कुछ करे अग्निपथ के माध्यम से युवाओं में अनेकों टैलेंट आ जायेंगे जिससे वह अपने देश के लिए भी कुछ कर सकेगा। आज यह योजना कोई तुरंत नही लागू कर दी गई इसके लिए कई सालो से विचार विमर्श करने के बाद लागू किया गया। अन्ना मवशियो पर बात करते हुए कहा की अन्ना मवेशियों को सरकार ने तो नहीं छोड़ा यह जानवर हमारे आपके बीच के ही है,बाकी सरकार इस समस्या को हल करने का पूरा प्रयास कर रही है। विपक्ष के विरोध करने पर विधायक श्याम प्रकाश ने कहा विपक्ष का तो काम ही है विरोध करना तो चाहे जैसा कार्य हो वह तो विरोध करेगी ही उसके पास और मुद्दा ही क्या है#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments