Breaking News

#हरदोई:- हरियावां - हरियावां ब्लॉक मुख्यालय के सामने जल भराव से ग्रामीण परेशान, योगी के मंसूबो पर पानो फेर रहे जिम्मेदार#


#हरदोई:- हरियावां - हरियावां ब्लॉक मुख्यालय के सामने जल भराव से ग्रामीण परेशान, योगी के मंसूबो पर पानो फेर रहे जिम्मेदार#

#हरदोई : हरियावां - सरकार गांव से गंदगी दूर करने तथा मूलभूत सुविधा को उपलब्ध कराने को लेकर चाहे जितने भी दावे कर ले मगर ग्रामीण क्षेत्रों में तस्वीर नहीं बदल रही है। गुरूवार देर बुधवार देर रात से चालू हुई बारिश ने विकासखंड हरियावां की पोल खोल कर रख दी। हरियावां ब्लॉक मुख्यालय परिसर को जाने वाले मार्ग पर जबरदस्त जल भराव हो गया जिससे ग्रामीणो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि विद्यालय जाने वाले बच्चे गन्दे पानी से निकलकर जाने को मजबूर है। वर्तमान समय में सरकार स्वच्छता अभियान के अलावा दस्तक अभियान भी चला रही है, जिससे साफ-सफाई के अलावा गांवों में दवाओं का छिड़काव भी कराया जा रहा है। मगर हरियावां कस्बे का नजारा कुछ और ही नजर आ रहा है। कस्बे की अधिकांश नालियां गंदगी से भर गई हैं। उसमें गिरने वाला घरों के पानी सड़क पर ही फैल रहा है। गांव के लोगों का आना-जाना भी इसी सड़क से होता है लेकिन इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments