#हरदोई:- सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाही- दीक्षा जैन#
#हरदोई:- सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाही- दीक्षा जैन#
#हरदोई:- सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाही- दीक्षा जैन#
#हरदोई : शासन की मंशानुरूप जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशानुसार बुधवार को उपजिलाधिकारी सदर दीक्षा जैन ने नगर पालिका हरदोई क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 9 के मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने अतिक्रमण को लेकर तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका को नाला सफाई कराने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था पर असंतुष्टि जाहिर करते हुए सफाई नायक को स्पष्टीकरण जारी किया। सड़क किनारे मौरंग, गिट्टी या फिर बालू आदि निर्माण सामग्री पड़ी देखकर नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गंदगी आदि को लेकर कुल चार हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार अपनी दुकान का सामान दुकान की सीमा के अंदर ही रखें। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका की टीम मौके पर मौजूद रही#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments