#हरदोई:- सचिव अलका पाण्डे ने जिला कारागार का निरीक्षण कर जाना बन्दियों का हाल#
#हरदोई : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई अलका पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुरेन्द्र सिंह- प्रथम के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में शनिवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अलका पांडे द्वारा जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा बैरक में बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई । सचिव द्वारा पाकशाला का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता व साफ-सफाई का जायजा लिया गया। तत्पश्चात बन्दियों से उनके निःशुल्क अधिवक्ता के बारे में भी जानकारी ली।किशोर बैरक में किशोर बन्दियों से उनकी पढ़ाई व कौशल विकास से सम्बंधित प्रशिक्षण के बारे में भी पूछताछ की और उनकी समस्याएं भी सुनी।सचिव ने बढ़ती गर्मी को देखते हुये कारागार की बैरिकों में बिजली व पानी की उचित व्यवस्था किये जाने हेतु जेल प्रशासन को निर्देशित किया। इस अवसर पर जेलर संजय कुमार सिंह, डिप्टी जेलर अजय कुमार कुलवन्त, विजय लक्ष्मी तथा जिला कारागार के पराविधिक स्वयं सेवकगण आदि मौजूद रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments