#हरदोई:- स्काउट गाइड बच्चों मैं अनुशासन एवं सेवा भाव जागृत करता है-अलका गुप्ता#
#हरदोई:- स्काउट गाइड बच्चों मैं अनुशासन एवं सेवा भाव जागृत करता है-अलका गुप्ता#
#हरदोई : वैदिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हरदोई के परिसर में चल रहे पांच दिवसीय निशुल्क जल सेवा शिविर वीरांगना गाइड कम्पनी की गाइड्स एवम स्कूली बच्चो द्वारा गाइड कैप्टन अलका गुप्ता के निर्देशन में चलाया जा रहा है। गाइडर अलका गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक स्काउट गाइड अपने स्कार्फ में प्रतिदिन एक भलाई का कार्य करने की याद दिलाने के लिए गांठ लगाते हैं।क्योंकि स्काउट गाइड संस्था का मूल उद्देश्य ही है सेवा करो। यह बच्चों में अनुशासन व सेवा भाव जागृत करता है।आज शिविर के अंतिम दिवस में जल सेवा के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत विद्यालय में नियमित योग करने हेतु योग शपथ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । अनिल कुमार यादव ने कहा कि निरोग रहने के लिए योग करना आवश्यक है। शिविर के समापन पर प्रधानाचार्य सुशील कुमार शर्मा द्वारा बच्चो को सर्टिफिकेट प्रदान किये गए। अंतिम दिवस का शर्बत वितरण विद्यालय स्टाफ अनिल, सत्येंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, अरविंद कुमार वर्मा आदि के सौजन्य से कराया गया। शिविर में सौम्या वर्मा, वैष्णवी, समृद्धि , सोनल, रिंकी, पायल, मोनी, नेहा, सलोनी, निधि, अंजली, वंशिका, सौम्या, तान्या आदि गाइड्स के साथ हीरा, सुनील, व सुनीता का भी सहयोग रहा#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments