#हरदोई:- बेनीगंज - बैटरी चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे भेजा गया जेल#
#हरदोई:- बेनीगंज - बैटरी चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे
भेजा गया जेल#
#हरदोई : बेनीगंज - जनपद हरदोई के कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 19/06/2022 को वादी उमेश अवस्थी पुत्र रामजीवन अवस्थी निवासी मल्हपुर ने बेट्री चोरी की लिखित शिकायत पत्र कोतवाली बेनीगंज में दिया था। जिसको पुलिस प्रशासन गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए मुखबिर की सूचना पर मय पुलिस टीम के साथ आरोपी रिंकू पुत्र मुन्नू पासी निवासी ग्राम रावतपुर को जगधरपुर मोड़ से गिरफ्तार कर अभियुक्त से एक अदद बेट्री बरामद कर मुकदमा अपराध संख्या 320 /22 धारा 379/ 411 के तहत विधिक कार्रवाई की गई। इसी संबंध में चौकी प्रभारी कोथावां से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया आरोपी रिंकू पुत्र मुन्नू पासी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है बाकी दो अभियुक्त अभी फरार है सुरेंद्र पुत्र भगवती, संदीप पुत्र सोबरन उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments