Breaking News

#हरदोई:- पिहानी - कार से साइकिल सवार छात्र को लगी जोरदार टक्कर,हालत नाजुक#


#हरदोई:- पिहानी - कार से साइकिल सवार छात्र को लगी जोरदार टक्कर,हालत नाजुक#

#हरदोई : पिहानी - सोमवार की सुबह कस्बा पिहानी के मोहल्ला अंबेडकर नगर मुरीदखानी में पिहानी हरदोई मुख्य सड़क मार्ग पर साइकिल लेकर मंसूर नगर पिहानी स्कूल जा रहे किशोर को एक कार से जोरदार टक्कर लग गई।टक्कर लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने छात्र को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि नबी हसन और तौफीक निवासी पिहानी नाम के व्यक्ति कार से कहीं जा रहे थे इसी दौरान हरदोई पिहानी मुख्य सड़क मार्ग पर साइकिल से जा रहे छात्र को जोरदार टक्कर लगने के कारण छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया इस दौरान दुर्घटना की आवाज़ से मची अफरा तफरी में आसपास के लोग दौड़ पड़े और घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी।कार सवार दोनों बंदे मौके से फरार हो गए।मगर दोनों में से कार का चालक कौन था ये अभी पता नहीं लग पाया है फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्र की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments