#हरदोई:- टड़ियावां - सिकरोहरी उपकेन्द्र पर सास बेटा बहू सम्मेलन का आयोजन, खेल विजेताओं को पुरस्कार का वितरण साथ ही शगुन किट भी वितरित की गई#
#हरदोई:- टड़ियावां - सिकरोहरी उपकेन्द्र पर सास बेटा बहू सम्मेलन का आयोजन, खेल विजेताओं को पुरस्कार का वितरण साथ ही शगुन किट भी वितरित की गई#
#हरदोई:- टड़ियावां - सिकरोहरी उपकेन्द्र पर सास बेटा बहू सम्मेलन का आयोजन, खेल विजेताओं को पुरस्कार का वितरण साथ ही शगुन किट भी वितरित की गई#
#हरदोई : टड़ियावां - मुख्य चिकित्साधिकारी ओ0पी0 तिवारी ने अवगत कराया है कि टड़ियावाँ ब्लॉक के सिकरोहरी उपकेन्द्र पर सास बेटा बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. सुशील कुमार ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सास बेटा बहू को एक मंच पर लाकर खेल के माध्यम से छोटे परिवार के फ़ायदों के बारे में बताना है#
#जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रशांत रंजन ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर आयोजित सम्मेलन में गुब्बारे के साथ में सास-बेटा-बहू को खेल खिलाया गया। सास बेटा बहू के समूहों को क्रमशः एक दो और तीन गुब्बारे दिए गये तथा कहा गया कि इन्हें जमीन पर गिरने नहीं देना है हवा में उड़ाना है। सभी ने देखा कि जिस समूह के पास एक या दो गुब्बारे थे वह तो आसानी से गुब्बारों को संभाल पा रहे थे संभाल लिया लेकिन जिनके पास तीन या उससे अधिक गुब्बारे हैं उन्हें संभालने में दिक्कत आ रही है और उनका गुब्बारा जमीन पर गिर भी गया। इस तरह के उदाहरण देकर बताया गया कि इसी तरह एक या दो बच्चों की परवरिश जितने बेहतर ढंग से हो सकती है उस तरह से दो से अधिक बच्चों की परवरिश नहीं हो सकती है। इसलिए दो ही बच्चे, वह ही अच्छे।
इसके साथ ही बास्केट ऑफ चॉइस के माध्यम से विभिन्न प्रकार के परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के बारे में भी जानकारी दी गई। नव विवाहित दंपतियों को दो साल तक परिवार नियोजन के साधन अपनाने, दो साल बाद पहला बच्चा और पहले बच्चे के तीन साल बाद दूसरा बच्चा करने के बारे में बताया गया। सम्मेलन के अंत में खेल के विजेताओं को पुरस्कार का वितरण भी किया गया साथ ही शगुन किट भी वितरित की गई#
#इस मौके पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के मैनेजर मोहम्मद शाहिद, जिला परिवार कल्याण सामग्री प्रबंधक किंदरलाल, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक गायत्री, ब्लॉक समुदाय प्रक्रिया प्रबंधक लक्ष्मी, अर्श काउंसलर लक्ष्मी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रिया, एएनएम रुचि और लाभार्थी मौजूद रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments