Breaking News

#हरदोई:- पिहानी - गरीब बच्चों के साथ मनाया बेटी का जन्मदिन#


#हरदोई:- पिहानी - गरीब बच्चों के साथ मनाया बेटी का जन्मदिन#

#हरदोई:- पिहानी - वीआईपी माहौल था और न ही धूमधड़ाका। न बड़े बड़े तोहफे थे और न ही पार्टी चल रही थी। जन्मदिन तो था एक अधिकारी की बेटी का लेकिन तरीका बेहद सादगी भरा जिसे देखकर हर कोई दिल से तारीफ कर रहा था।
दअरसल मंगलवार को आबकारी इंस्पेक्टर नेहा सिंह की तीन वर्षीय बेटी का जन्मदिन था। जन्मदिन को उन्होंने बेहद सादगीपूर्ण और गरीब बच्चों के साथ मनाने का फैसला लिया#  
#मोहल्ला मिश्राना स्थित श्रेया बाल विकास एवं महिला सेवा संस्थान के सचिव मनोज मिश्रा से बात कर आबकारी विभाग इंस्पेकर नेहा सिंह ने अपनी तीन वर्षीय बेटी का जन्मदिन कस्बे के गरीब बच्चों के साथ मनाने की बात कही। वह अपनी खुशी अन्य बच्चो के साथ साझा करना चाहती थी। नेहा सिंह ने संस्था के सचिव मनोज मिश्रा से कहा कि इससे पहले मैंने अपनी बेटी का जन्मदिन अनाथालय में रहने वाले बच्चो के साथ मनाया था वहां भी बहुत अच्छा लगता था। उन्होंने संस्था के सचिव मनोज मिश्रा से कहा कि भविष्य में बच्चो को अगर किसी प्रकार की जरूरत पड़ती है तो उसके लिए वह हमेशा तैयार है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाजसेवी व भाजपा विमलेश गुप्ता ने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पत्रकार रामलखन सविता ने कहा की अगर हमारे देश के सभी अधिकारियों की सोच ऐसी ही हो तो समाज से भेदभाव खत्म हो जाये। इस अवसर पर संस्थान की मोहिनी मिश्रा,सुमन मिश्रा,सागर पाण्डेय, कुलदीप मिश्रा, नृपेन्द्र चक्रवती,अरविन्द राठौर, धीरज राठौर, अभिषेक मिश्रा हर्षित मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments