#हरदोई:- बेनीगंज - चौवीस घंटे बाद भी हुई पैमाइश की नहीं बन सकी रिपोर्ट, पैमाइश के अनुसार कई अतिक्रमण की जद में#
#हरदोई:- बेनीगंज - चौवीस घंटे बाद भी हुई पैमाइश की नहीं बन सकी रिपोर्ट, पैमाइश के अनुसार कई अतिक्रमण की जद में#
#हरदोई:- बेनीगंज - चौवीस घंटे बाद भी हुई पैमाइश की नहीं बन सकी रिपोर्ट, पैमाइश के अनुसार कई अतिक्रमण की जद में#
#हरदोई : बेनीगंज - संडीला तहसील प्रशासन से की गई शिकायत के अनुसार बीते बृहस्पतिवार को बेनीगंज कस्बे के गाटा संख्या 2797 पर काबिज लोगों के भवनों दुकानों आदि की पैमाइश की गई। बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व में दशहरी किसान संगठन द्वारा भू माफियाओं के खिलाफ उठाए गए मुद्दे के अनुसार बेनीगंज कस्बे में जिला पंचायत प्राइमरी पाठशाला कृषि फार्म की जमीन पर कब्जा कर रह रहे भवन स्वामियों के भवनों मार्गों आदि की पैमाइश क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा की गई थी। जिसमें बैनामा धारक दर्जनों ब्यक्तियो को तहसील प्रशासन द्वारा लिखित नोटिस भेज कर अधिकतम 7 दिनों में लिखित जवाबदेही तय की गई थी। अन्यथा की स्थिति में तहसील प्रशासन द्वारा कानूनी कार्यवाही का हवाला दिया गया था। जिस पर अपनी अपनी जमीनों दुकानों भवनो के लिखित बैनामा का हवाला देते हुए सभी नोटिस प्राप्त कर्ताओं ने तहसील प्रशासन से पुनः निष्पक्ष पैमाइश कराए जाने का निवेदन किया था। तहसील प्रशासन द्वारा राजस्व टीम ने बृहस्पतिवार को गाटा संख्या 2797 अनुसार कस्बे के संडीला सड़क मार्ग बेलहैया एवं हरदोई सड़क मार्ग के रेलवे फाटक तक पैमाइश की गई। इस दौरान कई भवन स्वामी बैनामा धारक सही पाए गए तो कई गलत निर्माण पाए गए। हाय तौबा के बीच दोपहर लगभग 12 बजे शुरू हुई पैमाइश शाम लगभग 5 बजे तक चली। इस दौरान राजस्व टीम में क्षेत्रीय लेखपाल मनोज कुमार उमरारी लेखपाल राहुल श्रीवास्तव पिपरी लेखपाल पंकज कुमार मुठिया लेखपाल पियूष कुमार मझिगंवा झरोइया लेखपाल सत्यपाल सहित कानूनगो जाकिर हुसैन आदि रहे। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार जांच के दौरान बीआरसी की जमीन पर कुछ लोग पूरी तरह निर्माण कर काबिज पाए गए। वही सिकिलिन टोला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के नज़दीक से निकली इंटरलॉकिंग सड़क राजस्व के नक्से में दर्ज नहीं मिली। उक्त सड़क ब्लाक संसाधन केन्द्र बीआरसी की भूमि पर कुछ राजनीतिकारों द्वारा कई दशक पूर्व में क्षेत्रीय लेखपालों से सांठ गांठ कर बनवा दी गई थी। जिसका खुलासा इस पैमाइश के दौरान हुआ। शिकायतकर्ताओ के अनुसार पैमाइश पूरी तरह निष्पक्ष की गई पर राजस्व टीम द्वारा मामले की रिपोर्ट मौके पर नहीं बनाई गई जिससे मामला संदेहास्पद बना हुआ है। जांच टीम के साथ सहयोग कर रहे व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष लव कुमार मिश्रा ने बताया कि जो व्यक्ति सरकारी भूमि पर काबिज पाए गए हैं पैमाइश के दौरान उन पर निष्पक्ष और इमानदारी पूर्वक शासन प्रशासन कार्यवाही करें और बुलडोजर की सहायता से उनके भवनों और निर्माण को गिराया जाए। वहीं उप जिलाधिकारी संडीला देवेंद्र पाल ने बताया कि मामले की पैमाइश निष्पक्षता पूर्वक कराई गई है पूरा मामला जानकारी में है कब्जेदारों पर जल्द ही उचित कार्यवाही की जाएगी#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments