Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां - बीआरसी टड़ियावां पर आयोजित हुआ संचारी रोग नियंत्रण सम्बन्धी प्रशिक्षण#


#हरदोई:- टड़ियावां - बीआरसी टड़ियावां पर आयोजित हुआ संचारी रोग नियंत्रण सम्बन्धी प्रशिक्षण#

#एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है:-शिव सिंह#

#हरदोई : टड़ियावां - जनपद हरदोई के ब्लॉक संसाधन केंद्र टड़ियावां पर खण्ड शिक्षा अधिकारी शिव सिंह के दिशा निर्देशन में 27 जून 2022 सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण सम्बन्धी प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से मेडिकल टीम के रूप में डॉ. महेंद्र मित्रा व अंकित मिश्र ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर यूनिसेफ तथा अनन्त राम पाण्डेय अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ टडियावां हरदोई के साथ अकादमिक संसाधन व्यक्ति अभिषेक कुमार मिश्र, बीना वर्मा व रुचि शुक्ला उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में ब्लॉक के समस्त विद्यालयों से नोडल अध्यापक के रूप में सम्बंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में बताया गया कि जुलाई से सितंबर तक के समय मे बीमारियां किस प्रकार तेजी से बढ़ती हैं। इनके बचाव का सबसे अच्छा तरीका है इनकी जानकारी होना। संचारी रोगों से होने वाले नुकसान व उनसे बचाव को भी एक-एक करके समझाया। किस प्रकार हम सावधानी पूर्वक इनसे बच सकते हैं इसको भी बिंदुवार समझाया गया। 16 जुलाई से प्रारम्भ हो रहे दस्तक अभियान के बारे में भी जानकारी दी गयी। विद्यालयों में प्रेषित कैलेंडर के अनुसार निर्धारित गतिविधियों को कराकर ग्राम वासियो व बच्चों को जागरूक करना होगा जिससे वह अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत होकर नुकसान से बच सके। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि हम शिक्षकों का यह दायित्व है कि बच्चों को स्वस्थ रखने में सहयोग करे। कहा जाता है कि एक स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है इसलिए जब वह शारीरिक रूप से स्वस्थ होंगे तभी उनका मानसिक रूप से भी विकास किया जा सकता है। विद्यालयों में प्रतिदिन प्रार्थना सभा मे बच्चों को संचारी रोग से सम्बंधित जानकारी अवश्य दी जाय#
#एआरपी अभिषेक कुमार मिश्र ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण के लिए हम सभी अपने विद्यालयों में बच्चों से पोस्टर बनवाकर व स्लोगन लिखवाकर भी उनको व उनके घर वालों को जागरूक कर सकते हैं। गांव वाले विद्यालय से सीधे जुड़े होते हैं इसलिए जो उपयोगी बातें उनको बताई जाएगी वह उनको जरूर प्रभावित करेगी। एआरपी बीना वर्मा व रुचि शुक्ला ने संचारी रोग नियंत्रण के कुछ उपायों पर प्रकाश डाला एवं सभी को सहयोग के लिए प्रेरित किया#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments