Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज - अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, स्थानीय पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता#


#हरदोई:- बेनीगंज - अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, स्थानीय पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता#

#हरदोई:- बेनीगंज - जिले में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस अधीक्षक हरदोई के कुशल निर्देशन में बेनीगंज पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हाशिल की।प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज इंद्रजीत सिंह चौहान व उप निरीक्षक शिव शंकर मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर दिनांक 8 जून 2022 बुधवार की रात्रि में शरीफ पुत्र अलादीन निवासी पलिया राय सिंह दुलारे पुत्र स्वर्गीय माखन रैदास निवासी ग्राम कृपालपुर को एक अदद देशी राइफल 315 बोर,6 देसी तमंचा 315 बोर, 12 बोर अर्ध निर्मित देशी तमंचा और अस्त्र बनाने के उपकरण आदि के साथ गिरफ्तार किया। जिसके संबंध में थाना बेनीगंज पर अभियोग पंजीकृत कर उक्त आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई#
#इस संबंध में उप निरीक्षक कोथावां शिव शंकर मिश्रा ने बताया कि उक्त अभियुक्त गणों पर अवैध शस्त्र बनाने के कुछ मुकदमे स्थानीय कोतवाली में पहले से भी दर्ज हैं।अभियुक्त गणों का आपराधिक इतिहास है#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments