#हरदोई:- टड़ियावां - उपजिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन, कुल प्राप्त चौंतीस शिकायतों में सात का हुआ निस्तारण#
#हरदोई:- टड़ियावां - उपजिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन, कुल प्राप्त चौंतीस शिकायतों में सात का हुआ निस्तारण#
#हरदोई:- टड़ियावां - शनिवार को थाना टड़ियावां पर उप जिलाधिकारी सदर दीक्षा जैन की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस मौके पर क्षेत्र से आए फरियादियों द्वारा राजस्व एवं पुलिस से सम्बंधित कुल चौंतीस शिकायतें दर्ज हुईं।उपजिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस से सम्बंधित तीन एवं राजस्व से सम्बंधित चार कुल सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित पुलिस एवं राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया गया।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक टड़ियावां राजदेव मिश्रा, उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह,राजस्व निरीक्षक शिवकुमार,लेखपाल श्रवण कुमार,रविन्द्र सिंह चौहान,सुभाषचंद्र, उत्तम कुमार,जगदीश प्रसाद,पवन कुमार,प्यारेलाल आदि सहित राजस्व कर्मी एवं क्षेत्रीय पीड़ित व अन्य सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments