#हरदोई:- पात्र लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करें-अविनाश#
#हरदोई:- पात्र लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करें-अविनाश#
#हरदोई:- पात्र लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करें-अविनाश#
#भूमि पर कब्जा करने वालों के विरूद्व एंटी भूमाफिया एक्ट के तहत कार्यवाही करें और जेल भेजेंः-डी0एम0#
#बीट सिपाही एवं चौकीदारों से प्रतिदिन गांव में होने वाली गतिविधियों की जानकारी लेंः-राजेश द्विवेदी#
#हरदोई : माह के प्रथम शनिवार को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने उपस्थित जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने विभाग से संबंधित विकास, निर्माण कार्यो के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब एवं पात्र लोगों को प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभ दिलाने को प्राथमिकता दें#
#ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम बनाकर सभी तरह की सरकारी भूमि को तत्काल कब्जा मुक्त करायें और कब्जा करने वालों के विरूद्व एंटी भूमाफिया एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेजें। विद्युत से संबंधित शिकायतों के सम्बन्धम में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार विद्युत सप्लाई कराने के साथ खराब ट्रांस्फारमर समय पर बदलवायें और ट्यूबेल आदि कनेक्शन के लिए आये आवेदनों पर समस्त प्रक्रिया पूर्ण करते हुए तत्काल प्रभाव से कनेक्शन करायें#
#वृद्वावस्था एवं निराश्रित पेंशन प्रकरणों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन पेंशनरों की पेंशन स्वीकृत हो गयी है उनके खातों में निर्धारित अवधि पर पेंशन भेजें और जिन पेंशनरों की पेंशन किसी कारण बन्द हो गयी और पेंशन के लिए नवीन प्रार्थना पत्रों की जांच कराकर स्वीकृत के लिए भेजें। पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष सतर्क रह कर ग्रामीण क्षेत्रों के बीट सिपाही एवं चौकीदारों से प्रत्येक दिन गांव में होने वाली गतिविधियों की जानकारी लें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के कुल 114 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 05 शिकायतों का निस्तारण जिलाधिकारी ने मौके पर ही कराया। उन्होने थानाध्यक्षो को अपने क्षेत्रों में शान्ति बनाये रखने के लिए नियमित भ्रमण करने और दबंग, आसामाजिक, अपराधिक एवं भूमाफियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी ओपी तिवारी, नगर मजिस्टेट डा0 सदानन्द गुप्ता, तहसीलदार, सीओ सिटी सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी सहित सीडीपीओ, थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments