Breaking News

#हरदोई:- एसडीएम सदर दीक्षा जैन द्वारा हुसियापुर में निर्माणाधीन अमृत सरोवर व भदैचा की गोशाला का निरीक्षण#

#हरदोई : जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी सदर दीक्षा जैन तथा जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी व बीडीओ सुरसा राम प्रकाश द्वारा हुसियापुर में तैयार किये जा रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया। मौके पर कार्य मे अपेक्षित प्रगति पायी गयी संबंधित को रैम्प से संबंधित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही भदैचा की गोशाला का निरीक्षण किया गया। गोशाला का कार्य 75 फीसदी तक पूर्ण पाया गया तथा संबंधित को निर्देश दिए  कि शेष कार्य को प्रत्येक दशा में 30 जून तक पूर्ण कर लिया जाए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में चरागाह के रूप में दर्ज इस भूमि पर निकटवर्ती ईंट भट्ठे का कब्जा था जिसको कब्जा मुक्त करवाकर गौशाला का निर्माण करवाया गया है। गौशाला के सामने चरागाह की भूमि पर कुछ ईंटें रखकर पुनः किये गए कब्जे को 24 घंटे के अंदर हटवाकर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं तथा बारिश होते ही गौशाला के उपयोगार्थ नैपियर घास की बुवाई के निर्देश दिए गए हैं#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments