Breaking News

#हरदोई:- बच्चों का बौद्धिक मूल्याकंन कर उन्हे 04 समूहों में बांटकर शिक्षा उपलब्ध करायी जा रही है#


#हरदोई:- बच्चों का बौद्धिक मूल्याकंन कर उन्हे 04 समूहों में बांटकर शिक्षा उपलब्ध करायी जा रही है#


#हरदोई:- बच्चों का बौद्धिक मूल्याकंन कर उन्हे 04 समूहों में बांटकर शिक्षा उपलब्ध करायी जा रही है#

#डीएम एवं सीडीओ ने संयुक्त रूप से किया प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन#

#हरदोई : महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित रद्धेपुरवा रोड अवस्थित राजकीय संम्प्रेक्षण गृह (किशोर) हरदोई में निरूद्ध किशोरों को,जो जाने अनजानें अपराध की ओर उन्मुख हो गये थे, उन्हे रोजगारोन्मुख करने के उद्धेश्य से उ0प्र0 कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत निःशुक्ल प्रशिक्षण की शुरूआत की गयी। राजकीय संप्रेक्षण गृह में अवस्थित इस प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा भारत सरकार एवं कौशल विकास मिशन मुख्यालय से निरंतर प्रयास कर इस प्रशिक्षण हेतु मान्यता प्राप्त की गयी है, जिसके क्रम में पूरे प्रदेश में सर्वप्रथम राजकीय संप्रेक्षण गृह हरदोई में प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ किया गया#
#मिशन मुख्यालय, लखनऊ से कुल 61 प्रशिक्षुओं को पावर लाइन डिस्ट्रीब्यूशन एवं सॉफ्ट कम्प्यूटर स्किल में प्रशिक्षित किये जाने हेतु लक्ष्य आवंटित किया गया है, जिसके क्रम में 20 किशोरों के प्रथम बैच के प्रशिक्षार्थियों का चयन कर प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण समाप्त होने के उपरान्त मूल्यांकन के पश्चात इन प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र एवं प्री प्लेसमेंट कराकर उन्हे समाज की मुख्यधारा में पुनर्वासित किया जायेगा। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में पूर्व से ही माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा के अध्यापकों द्वारा बच्चों का बौद्धिक मूल्याकंन कर उन्हे 04 समूहों में बांटकर गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध करायी जा रही है#
#इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा थ्योरी कक्ष, लैब कक्ष एवं कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया गया साथ ही संस्था के बच्चों से वार्त्ता कर उन्हे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु अभिप्रेरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति बालकों की जागरूकता हेतु संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत जनपद स्तर पर तैनात जिला प्रबन्धक निर्मल किशोर मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह एवं प्रशिक्षण प्रदान करने वाली कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि रिजवान खॉ, ऋषि पाल, केन्द्र प्रबन्धक मनमोहन सिंह यादव, प्रशिक्षक श्रेय द्विवेदी आदि उपस्थित रहें#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments