Breaking News

#हरदोई:- वरिष्ठ सहायक प्रभाकर पाण्डे को अंग वस्त्र ओढ़ाकर किया गया सम्मानित#


#हरदोई:- वरिष्ठ सहायक प्रभाकर पाण्डे को अंग वस्त्र ओढ़ाकर किया गया सम्मानित#

#हरदोई : शहर के जीआईसी में कार्य रहे वरिष्ठ सहायक प्रभाकर पांडे 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए, सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार को जीआईसी में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें अंग वस्त्र उढ़ाकर सम्मानित किया गया#
#जीआईसी में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत रहे श्री पांडे  का विदाई समारोह बड़े भव्य तरीके से किया गया, कालेज के पूर्व प्रधानाचार्यो, शिक्षकों व अन्य कर्मियों ने माल्यार्पण किया, अंग वस्त्र व अन्य उपहार भेंट किए, रवि व उनके सहयोगी साथियों ने उन्हें सोने की अंगूठी भेट की, कार्यक्रम में जीआईसी में कार्यरत रहे पूर्व प्रधानाचार्य राम नरेश मिश्रा, सियाराम निर्मल, अनिल कुमार मिश्रा, महेश चंद श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया, सभी ने वरिष्ठ सहायक श्री पांडे के कार्यकाल की सराहना की,  कॉलेज के ही वरिष्ठ प्रवक्ता सुधाकर बाजपेई ने कहा कि श्री पांडे अपने कार्य  के प्रति हमेशा कर्तव्यनिष्ठ रहे, उन्होंने अपना कार्यकाल पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन किया , कॉलेज के वर्तमान प्रधानाचार्य टी आर वर्मा ने श्री पांडे के कार्यकाल  की सराहना की, इस मौके पर डायट और डीआईओएस ऑफिस का पूरा स्टाफ, साथ साथ पतंजलि की जिला प्रभारी विनीता पांडे मौजूद रही#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments