#हरदोई:- सांडी - सवायजपुर तहसील के ग्राम नन्दना मे हुआ मेगा मॉक अभ्यास#
#हरदोई:- सांडी - सवायजपुर तहसील के ग्राम नन्दना मे हुआ मेगा मॉक अभ्यास#
#हरदोई : सांडी - राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण नई दिल्ली,भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण लखनऊ उ0प्र0 सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित बाढ़ पूर्व तैयारी हेतु मेगा मॉक एक्सरसाइज जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण हरदोई के अनुमति से विकास खण्ड साण्डी के ग्राम नन्दना मे आयोजित किया गया। इसीे क्रम में अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी की उपस्थित में इन्सीडेन्ट कमाण्डर उप जिलाधिकारी सवायजपुर क्षेत्राधिकारी हरपालपुर, सेफ्टी आफीसर की उपस्थिति में मेगा मॉक का अभ्यास की शुरूआत की गई। सर्वप्रथम मॉक अभ्यास में उप जिलाधिकारी सवायजपुर/इन्सीडेन्ट कमाण्डर द्वारा स्टेजिंग एरिया में समस्त विभाग राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विकास विभाग, पशुपालन विभाग, सिंचाई विभाग,खण्ड शारदा नहर, पूर्ति विभाग, अग्निशमन विभाग, नगर पंचायत, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, परिवहन विभाग की उपस्थिति में इन्सीडेन्ट रिस्पांस सिस्टम की भूमिका इन्सीडेन्ट रिस्पांस टीम द्वारा किस प्रकार किया जाता है, उसके बारे में जानकारी दी। मॉक अभ्यास के प्रथम चरण में रामगंगा नदी के जलस्तर के बढ़ने की सूचना सिंचाई विभाग और ई०ओ०सी० के माध्यम से कम्यूनिकेशन सेन्टर और इन्सीडेन्ट कमाण्डर को दी गई#
#तत्क्रम में विभागों को सूचित करते हुये गाव को खाली कराने की सूचना गांव में दी गई और प्रशासन द्वारा 20 ग्रामवासियों को रेस्क्यू कर बाढ़ राहत शिविर पर लाया गया। दूसरे चरण में रामगंगा नदी की बाढ़ में फंसे हुये 05 ग्रामीणों एवं 02 बकरियों को राहत एवं बचाव दल द्वारा रेस्क्यू कराने की कार्यवाही की गई उसके पश्चात प्रभावित ग्रामवासियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर में परीक्षण किया गया। उसके बाद उन्हें राहत शिविर में पहुंचाया गया। प्रभावित पशुओं का पशु चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर पशु राहत शिविर में पहुंचाया गया। जहां पर उनके चारे की समुचित व्यवस्था की गई थी#
#तीसरे चरण रेस्क्यू टीम द्वारा बाढ़ में डूबते हुये व्यक्तियों को लाइफ बॉय रिंग के माध्यम से बचाया गया और उक्त के क्रम में कार्यवाही की गई। अन्त में पूर्ति विभाग द्वारा राहत शिविरों में प्रभावितों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अन्त में अपर जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी मेगा मॉक एक्सरसाइज (बाढ़) द्वारा ग्रामीणों को बाढ़ के समय क्या करें क्या न करें और बेकार पड़े चीजों से जीवन को बचाने के लिये उपकरणों जैसे खाली पानी की बोतल से लाइफ जैकेट बनाना, केले के तने से नाव बनाना, बांस और ड्रम का प्रयोग करके राफ्ट बनाना, खाट का प्रयोग करके नाव बनाना आदि की जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि विभिन्न बांधो से जल छोड़े जाने की सूचना जिला प्रशासन को 03 दिवस पूर्व ही मिल जाता है। जिसकी सूचना जिला प्रशासन द्वारा राजस्व विभाग, पुलिस विभाग व अन्य विभागों के माध्यम से ग्राम प्रधानों व ग्रामवासियों को तत्काल दी जाती है। अतः ग्रामवासी सूचना का लाभ उठाकर समय से पहले ही राहत शिविरों में शरण ले ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। समस्त कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशासन के सहयोग से राकेश सिंह उपजिलाधिकारी सवायजपुर,ज्ञान दीप शर्मा जिला आपदा विशेषज्ञ,नरायन सिंह तहसीलदार सवायजपुर, मुकेश सिंह नायब तहसीलदार सवायजपुर और राजस्व विभाग की पूरी टीम द्वारा किया गया। मॉक एक्सरसाइज (बाढ़) सम्पन्न कराये जाने में कोई अप्रिय घटना नही हुई। अन्त में उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा डीप ब्रीफिंग किया गया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पूरी टीम को और ग्रामवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments