#हरदोई:- बिलग्राम - पीड़ित फरियादियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करायें:-आशीष सिंह, भूमि के कब्जों की शिकायतों का निस्तारण पुलिस बल के सहयोग से करायें/ जिलाधिकारी#
#हरदोई:- बिलग्राम - पीड़ित फरियादियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करायें:-आशीष सिंह#
#भूमि के कब्जों की शिकायतों का निस्तारण पुलिस बल के सहयोग से करायें/ जिलाधिकारी#
#गलत आख्या पर कानूनगो एवं लेखपाल पर निलम्बन व सेवा सम्माप्ति की कार्यवाही की जायेगीः-अविनाश#
#भूमाफियों के साथ असामाजिक,आपराधिक तथा दंबग लोगों पर कड़ी कार्यवाही करेंः-पुलिस अधीक्षक#
#हरदोई : बिलग्राम - तहसील बिलग्राम में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए विधायक बिलग्राम-मल्लावां आशीष सिंह आशू ने मौजूद जनपद स्तरीय अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के पीड़ित फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए शीध्र निस्तारण करायें और पात्र व्यक्तियों को प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करें#
#सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुछ जमीनों का बिना दाखिल खारिज हुए दूसरे व्यक्ति को बैनामा होने की शिकायत पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सहायक निबन्धक को कड़ी फटकार लगाई तथा अन्तिम चेतावनी देते हुए कहा इसके बाद इस प्रकार के प्रकरण संज्ञान में आने पर निलबंन के साथ विभागीय कार्यवाही की जायेगी। सरकारी एवं व्यक्तिगत भूमि पर हुए अवैध कब्जो की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सभी कानूनगों तथा लेखपालों को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्र की सभी सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करायें और भूमि के कब्जों की शिकायतों का निस्तारण पुलिस बल के सहयोग से करायें। उन्होने कहा कि किसी भी भूमि के बैनामा कराने से पहले उक्त भूमि की जांच कर ले और किसी के दबाव में कोई गलत कार्य न करें। जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि संबंधी शिकायतों में गलत आख्या आदि पाये जाने पर संबंधित कानूनगो एवं लेखपाल के विरूद्व निलम्बन के साथ सेवा सम्माप्ति की कार्यवाही की जायेगी#
#सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि जेल से जमानत पर रिहा अपराधियों पर विशेष नजर रखें तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध भूमि पर कब्जा करने वाले भूमाफियों के साथ असामाजिक,आपराधिक तथा दंबग लोगों पर कड़ी कार्यवाही करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 206 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करायें#
#सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी बिलग्राम राहुल कश्यप विश्वकर्मा, उप जिलाधिकारी न्यायिक राजेश कुमार, डिप्टी सीएमओ सुशील कुमार, जिला विकास अधिकारी एपी सिंह,पीडी गजेन्द्र तिवारी, उपायुक्त आजीविका मिशन विपिन चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम एके सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, सीडीपीओ, एमओआईसी आदि उपस्थित रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments