#हरदोई:- शाहाबाद - विधायक शाहाबाद ने किया गौशालाओं का उद्घाटन, निराश्रित गौवंशो को संरक्षित करना शासन की प्राथमिकताओं में है/ रजनी तिवारी#
#हरदोई:- शाहाबाद - विधायक शाहाबाद ने किया गौशालाओं का उद्घाटन, निराश्रित गौवंशो को संरक्षित करना शासन की प्राथमिकताओं में है/ रजनी तिवारी#
#हरदोई : शाहाबाद - निराश्रित गौवंशों को संरक्षित करने की शासन की मंशा के क्रम में शनिवार को राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी द्वारा अस्थाई गौशाला नस्योली गोपाल एवं बिरुआ पार मजरा नगला खानपुर का विकास खंड सभागार शाहाबाद से उद्घाटन किया गया। मंत्री ने कहा कि सभी निराश्रित गौवंशो को संरक्षित करना शासन की प्राथमिकताओं में है जिसे जनसहयोग से पूरा किया जाएगा। सभी सक्षम लोग गौशाला के उपयोगार्थ भूसा दान कर पुण्य कमाएं। उन्होंने कहा कि इन गौशालाओं से क्षेत्र में निराश्रित गौवंश की समस्या का समाधान हो सकेगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा व खण्ड विकास अधिकारी शाहाबाद आदि मौजूद रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments