Breaking News

#हरदोई:- सांसद ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ, प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना#



#हरदोई:- सांसद ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ, प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना#

#हरदोई : विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ सांसद जय प्रकाश रावत और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने संयुक्त रूप से जिला संयुक्त चिकित्सालय,नया गाँव में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर सांसद ने अभियान में लगे छिड़काव, सेनिटाइजेशन, फॉगिंग व प्रचार दृप्रसार वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इसी के तहत 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। श्री रावत ने सभी से साफ सफाई रखने की अपील की ताकि सँचारी रोगों के प्रसार पर काबू पाया जा सके। उन्होंनेकहा कि सभी सहयोगी विभाग परस्पर समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाये#
#इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रेमावती ने कहा-संचारी रोग नियन्त्रण अभियान मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने घर व आस-पास साफ-सफाई रखें, कहीं पर भी पानी न इकट्ठा होने दें और मच्छरों को पनपने से रोकें#
#कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ओम प्रकाश तिवारी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सभी लोगों से अपील की कि बुखार होने पर खुद से कोई इलाज न करें बल्कि नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर प्रशिक्षित चिकित्सक से इलाज कराएं। स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच और इलाज की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। बुखार में देरी से दिक्कत बढ़ सकती है#
#इस मौके पर जिला प्रतिक्षण अधिकारी डा. प्रशांत रंजन, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी प्रेम चंद यादव, जिला मलेरिया अधिकारी जीतेंद्र कुमार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुजीत कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments