#लखनऊ:- युपी में सौभाग्य योजना के विजली उपभोक्ताओ को अब लगेगा जोर का झटका#
#लखनऊ:- युपी में सौभाग्य योजना के विजली उपभोक्ताओ को अब लगेगा जोर का झटका#
#लखनऊ : युपी में सौभाग्य योजना के विजली उपभोक्ताओ को अब जोर का झटका लगने वाला है। इस योजना के तहत फ्री बिजली कनेक्शन पाने वाले तमाम उपभोक्ताओं ने अभी तक बिल भुगतान नहीं किया है। अब अभियान चलाकर उनसे इसकी वसूली की जाएगी। बता दे कि करीब तीन साल पूर्व केंद्र सरकार की तरफ से सौभाग्य योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को फ्री में बिजली के कनेक्शन दिए गए थे। प्रत्येक बिल में कनेक्शन फीस का कुछ हिस्सा प्रतिमाह जोड़ दिया गया था। कनेक्शन लेने वालों को हर माह अपने बिजली बिल की राशि जमा करनी थी। इसमें कनेक्शन फीस व यूनिट के हिसाब से बिल तैयार हुआ था। तमाम उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद बिजली बिल के एवज में कोई भी राशि जमा नहीं की है। योजना के तहत हजारो लोगो ने फ्री कनेक्शन पाने में खूब तेजी दिखाई किंतु अब वही लोग अपना बकाया बिल जमा करने से दूर भाग रहे है। तमाम उपभोक्ताओं ने अपना बिजली का बिल जमा नहीं किया है जो अब बड़ी रकम बन चुकी है। एक जानकारी के मुताबिक ऐसे बकायेदारों से अभियान चलाकर बकाया बिल की वसूली अब होगी। यही नहीं बल्कि 10 हजार से अधिक के ऐसे बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी होगी। कुल मिलाकर विभागीय अधिकारी अब ऐसे बकाएदारों के खिलाफ बिजली बिल की बकाया राशि की वसूली को लेकर अभियान चलाने की तैयारी में लगे है#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments