#फर्रुखाबाद:- खाद एवं बीज की दुकानों पर पड़े छापे 06 दुकानों के लाइसेंस हुए निलंबित#
#फर्रुखाबाद:- खाद एवं बीज की दुकानों पर पड़े छापे 06 दुकानों के लाइसेंस हुए निलंबित#
#फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी के निर्देशन में कृषकों को गुणवत्ता पूर्ण व निर्धारित मूल्यों पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जनपद में गठित की गई जांच टीमों द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान 32 दुकानों पर छापे पड़े व अनिमियततायें पाये जाने पर 6 दुकानों को निलंबित कर दिया और 12 नमूने संग्रह किये गये है। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि संग्रह किये गये नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजा जायेगा। अमानक पाये जाने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही होगी। प्रतिष्ठान बंद करके गायब होने और समुचित अभिलेख न दिखा पाने के चलते ६ विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। जिसमें पवन खाद भण्डार, बजरंग खाद भण्डार, पीयूष खाद भण्डार अचरा, निमित खाद भण्डार, पवन खाद भण्डार लुधइया और अचरा के आईएफएफडीसी सेवा केंद्र का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। इन सभी की दुकाने बंद मिली। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक खाद बीज कीटनाशी के 255 नमूने लिये गये है#
#एक विके्रता का प्रतिष्ठान सील किया गया है एवं 17 उर्वरक व 6 बीज, 7 कीटनाशी के लाइसेंस निरस्त किये गये। उन्होंने बताया कि निलंबित दुकानदारों को नोटिस दिया जायेगा। संतोषजनक उत्तर न देने पाने की स्थति में लाइसेंस को समाप्त करने की कार्यवाही भी की जायेगी#

No comments