#हरदोई: संडीला- गोवंश को बचाने में डायल 112 अनियंत्रित होकर पलटी#
#हरदोई: संडीला- गोवंश को बचाने में डायल 112 अनियंत्रित होकर पलटी#
#हरदोई: संडीला- अतरौली क्षेत्र के अंतर्गत भोजपुर मार्ग पर गोवंश को बचाने में अनियंत्रित होकर डायल 112 पेड़ से टकराकर खाईं में पलट गई।जिसमें चालक होमगार्ड सहित दो सिपाही घायल हो गए घायलों को सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखकर ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रिफर कर दिया#
#जानकारी के अनुसार अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम खेरवा में पीआरबी पॉइंट पर डायल 112 की टीम गाड़ी नंबर UP 32 DG 2749 के दीवान गरिजेश सिंह ने बताया की रात में केशव पुर मजरा भटपुर में भाइयों के बीच विवाद हो गया था वहां से टीम वापस आ रही थी।अतरौली भोजपुर रोड पर सोंयापुर मोड़ के पास अचानक गोवंश सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खंती में पलट गई हादसे में वाहन चालक होमगार्ड सत्तार अली(40) सिपाही भीम प्रसाद गिरजेश सिंह घायल हो गए हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। गम्भीर रूप से घायल होमगार्ड सत्तार अली सिपाही भीम प्रसाद मौर्या को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments