Breaking News

#हरदोई: कछौना- चोरों ने मंदिर को फिर बनाया निशाना,मंदिर से तीसरी बार 25 घंटे चोरी#


#हरदोई: कछौना- चोरों ने मंदिर को फिर बनाया निशाना,मंदिर से तीसरी बार 25 घंटे चोरी#

#हरदोई: कछौना- ग्राम टिकारी में बने मां गोवर्धनी मंदिर अंबरसर मंदिर टिकारी से 25 घंटे चोरी हो गए है। मंदिर के अध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है।बताया कि पूर्व में दो बार मंदिर से श्रद्धालुओ द्वारा चढ़ाए गए घंटो की चोरी हो चुकी है जिसका अभी तक खुलासा नही हुआ है।चोरों का हौसला बुलंद है, बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे है। जो कि काफी निंदनीय है#

#बताते चले कि कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम टिकारी में बने मां गोवर्धनी मंदिर की मान्यता दूर दूर तक फैली हुई है।यह मंदिर स्वर्गीय गजराज सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक राम बहादुर सिंह उर्फ बबलू सिंह की देखरेख में है राम बहादुर सिंह उर्फ बबलू सिंह मां गोवर्धनी मंदिर अंबरसर तीर्थ समिति के अध्यक्ष हैं जहां बीते शुक्रवार की रात को चोरों ने मंदिर से 25 घंटे चोरी कर लिए पूर्व में भी इस मंदिर से चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।घटनाओं की लिखित सूचना देने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।जिसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं।पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।वहीं घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments