#हरदोई:- रात- दिन काम कराकर 30 नवम्बर तक हर हाल में सड़कों को गड्ढा मुक्त करायें/ डीएम- एम.पी. सिंह/ अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी#

#हरदोई:- रात- दिन काम कराकर 30 नवम्बर तक हर हाल में सड़कों को गड्ढा मुक्त करायें/ डीएम- एम.पी. सिंह/ अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी#
#हरदोई: गड्ढा मुक्त सड़क के सम्बन्ध में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी एम.पी. सिंह ने पीडब्लूडी,आरईएस, नगरीय निकाय तथा पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री तथा शासन के निर्देशानुसार जनपद की चिन्हित सभी सड़कों को मानक के अनुरूप रात-दिन काम कराकर तय समयसीमा 30 नवम्बर 2022 तक प्रत्येक दशा में गड्ढा मुक्त कराना सुनिश्चित करें#
#उन्होने कहा कि समस्त विभागों द्वारा सड़कों का गड्ढा मुक्त कराये हुए कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कराया जायेगा और निर्धारित तिथि तक सड़कों को गड्ढा मुक्त न कराने वाले विभागीय अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, अपर जिलाधिकारी वन्दना त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी, आरईएस, पंचायत अधिकारी सहित सभी नगरीय निकाय के ईओ आदि मौजूद रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...
No comments