Breaking News

#हरदोई:- भाजपा विधायक का बयान- उत्पीड़न के 90 प्रतिशत मामले फर्ज़ी#


#हरदोई:- भाजपा विधायक का बयान- उत्पीड़न के 90 प्रतिशत मामले फर्ज़ी#

#हरदोई: अदालत में यौन उत्पीड़न का मामला फर्ज़ी साबित होने पर अपने बेबाक बयान के लिए जाने जाने वाले भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने कहा है कि यौन उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न और दलित उत्पीड़न के 90 प्रतिशत मामले फर्ज़ी होते हैं। उन्होंने इसकी रोकथाम और 164 के बयान में बदलाव किए जाने की वकालत की है#

#बताते चलें कि कन्नौज ज़िले की तिर्वा कोतवाली में 21 मई 2017 को महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। दर्ज कराया गया मामला अदालत पहुंचा तो वहां फर्ज़ी साबित हुआ। अदालत ने मामला फर्ज़ी साबित होने और मुकदमें की वादी को झूठा वाद दायर करने पर अदालत ने उसे 7 माह की क़ैद और मकान की कुर्की किए जाने की सज़ा सुनाई है। भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी राय को साझा करते हुए पहले तो अदालत के फैसले को सेल्यूट किया और कहा कि इससे साबित होता है कि महिला उत्पीड़न,यौन उत्पीड़न और दलित उत्पीड़न के 90 प्रतिशत मामले फर्ज़ी होते हैं। उन्होंने कहा है अदालत के फैसले से साबित हो गया है कि इस तरह के फर्ज़ी मामलों में बेगुनाहों को फंसाया जा रहा है। भाजपा विधायक ने आगे लिखा है कि इस तरह के मामलों में 164 का बयान काफी नहीं है और उसे अंतिम बयान न माना जाए, क्यों कि इसमें झूठ बोला जा सकता है या फिर झूठ बुलाया भी जा सकता है। श्री प्रकाश ने इसमें बदलाव की ज़रूरत  बताया। सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक का इस तरह का बयान लाइक और शेयर किया जा रहा है/ श्यामप्रकाश 'विधायक" गोपामऊ#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments