Breaking News

#हरदोई:- बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल प्रांगण में क्षत्रिय अधिकार महारैली का हुआ आयोजन#


#हरदोई:- बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल प्रांगण में क्षत्रिय अधिकार महारैली का हुआ आयोजन#

#हरदोई: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि ठाकुर बादशाह सिंह कद्दावर नेता पूर्व केबिनेट मंत्री बुंदेलखंड एवं कुंवर अजय सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, रानी कीर्ति सिंह वीरांगना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ठाकुर विजयवीर सिंह राष्ट्रीय महामंत्री, ठाकुर उमाशंकर सिंह अध्यक्ष लखनऊ, ने श्री राम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर। कार्यक्रम में मंच का संचालन धर्मेन्द्र सिंह, अरुणेश मिश्र ने  करते हुए शुभारम्भ किया। तथा विद्यालय की छात्रओं नव्यंशी मिश्रा, यशवी शुक्ला, जहान्वी सिंह, ने रानी लक्ष्मीबाई, राणाप्रताप तथा नारी शक्ति पर हिन्दी काव्य पाठ प्रस्तुत कर कार्यक्रम को उर्जावान बनाया। तत्पश्चात कुंवर अजय सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षत्रियों को एक जुट रहने की आवश्यकता है साथ हि विभिन्न पौराणिक कथानक के माध्यम से क्षत्रियों की गौरव गाथा का व्याख्यान किया साथ उन्होंने अपना समर्थन देते हुए कहा कि रानी कीर्ति सिंह जी को आगामी नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में लड़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि क्षत्रियों के साथ साथ सभी वर्गों का पूर्ण समर्थन उनके साथ है। कार्यक्रम में कीर्ति सिंह 'वीरांगना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा' ने मंच पर विराजे सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए साथ- साथ अपने समर्थन के लिए समस्त क्षत्रिय जनमानस का आभार व्यक्त किया और कहा मैं सन 1998 से समाज में विभिन्न प्रकार के सामाजिक आयोजनों के माध्यमो से समाज सेवा करती रही हुं और आज मेरे पास ईश्वर की कृपा से सब कुछ है किन्तु मै नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में समाज में और भी अधिक गतिशीलता से समाजिक सेवा कार्य करना चाहती हूँ। यदि भारतीय जनता पार्टी मुझे अवसर देती है तो मैं निश्चित रूप से पूर्ण निष्ठा के साथ चुनाव लड़कर सभी के मतो से जीतकर भारतीय जनता पार्टिओं की नीतियों के अनुरूप हरदोई नगर का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगी।मुख्य अतिथि कुंवर बादशाह सिंह जी ने अपने उद्बोधन में अपना परिचय देते हुए कहा कि मैं बादशाह सिंह तीन बार विधायक और मंत्री पद निर्वाचित हुआ हूँ, मै क्षत्रिय समाज के लिए हमेशा से कार्यरत रहा हूँ, कलियुग में संगठन की शक्ति पर बल देते हुए कहा कि 'संघे शक्ते कलियुगे इस प्रकार समाज के अच्छे लोगों के साथ में चलने का सन्देश दिया तथा कहा कि सभी क्षत्रियों को श्रीमती कीर्ति सिंह जी का नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में पूर्ण मनोयोग के साथ सहयोग करें, मेरा पूर्ण समर्थन उनके साथ है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष इंजीनियर टीपी सिंह ने आये हुए समस्त क्षत्रिय समाज के बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन गाँव गाँव मजबूत होना चाहिए संगठन मजबूत होने से क्षत्रिय समाज मजबूत होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ज्वाला सिंह चौहान, सतीश सिंह कल्लू, राजू मदरावां, प्रधान एला सिंह, विनोद कुमार सिंह, जयपाल सिंह, रघुवीर सिंह, निर्भय सिंह, राघवेन्द्र सिंह, जगदीश सिंह लोधी, धुन्नी सिंह बखरिया, राजेंद्र सिंह सोमवंशी, सतीश सिंह प्रधान मझिला, प्रेम कुमार सिंह, तथा कार्यक्रम सफल बनाने के लिए भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थिति रहें#

डीपी सिंह चौहान "संपादक" खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments