Breaking News

#हरदोई:- नशा मुक्त स्लोगन और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया#


#हरदोई:- नशा मुक्त स्लोगन और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया#

#हरदोई: भारतीय नागरिक परिषद के तत्वाधान में महामंत्री रीना त्रिपाठी के सौजन्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने प्रतियोगिता के माध्यम से नशा शरीर, मन और मस्तिष्क के लिए किस प्रकार हानिकारक है तथा नशा करने वालों से समाज को क्या क्या हानियां होती हैं इस बात का संदेश दिया। प्रतियोगिता में यशवी सिंह, शालू सिंह, दीक्षा गुप्ता ,श्रेष्ठा गीहार, हिमांशी सिंह, निशर्गा, उत्कर्ष कुमार, सनी यादव, यशवर्धन, आयुष सिंह, सागर कुमार सिंह, आदित्य कुमार, बृजेश कुमार, भावना सोनी, सौरव यादव, अन्ना अवस्थी, आदित्य शाह, जयंत,खुशी मिश्रा, कलस झा, अशफिया जहरा, राधिका सिंह ने प्रतिभाग किया। जिसमें से प्रथम तीन विजेता यशवी सिंह, शालू सिंह, दीक्षा गुप्ता रही। बच्चों को, युवाओं को तथा देश के जिम्मेदार नागरिकों को नशे से हमेशा दूर रहना चाहिए। यदि आने वाली पीढ़ी नशे से मुक्त रहेगी तभी वह दिन जल्द आएगा जब हिंदुस्तान से नशे का हमेशा के लिए नाश हो जाएगा और हिंदुस्तान नशा मुक्त बनेगा। रीना त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों की जागरूकता के द्वारा ही नशे के बाजार के खरीदार खत्म होंगे और यह भीषण विभीषिका जो कि देश को आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक नुकसान पहुंचा रही है से मुक्ति मिलेगी।

No comments